पीडीपी ने उप्र में यूएपीए के तहत आरोपित विद्यार्थियों की मदद का ऐलान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2021

श्रीनगर| पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने बुधवार को कहा कि वर्तमान टी 20 वर्ल्डकप में भारत-पाकिस्तान क्रिक्रेट मैच के सिलसिले में अवैध गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत जिन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है , उन सभी को वह कानूनी मदद मुहैया कराएगी।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर में लंबे वक्त से कायम अनिश्चितता हर क्षेत्र को प्रभावित कर रही है:फारूक

उन्होंने लिखा, ‘‘ जिन लोगों को कानूनी सहायता की जरूरत है, वे संपर्क कर सकते हैं।’’

आगरा में तीन कश्मीरी विद्यार्थियों को 25 अक्टूबर को भारत के हार जाने के बाद पाकिस्तान के समर्थन में कथित रूप से नारे लगाने पर गिरफ्तार किया गया था।

आगरा की कई वकील एसोसिएशनों ने यह कहते हुए इन विद्यार्थियों की कोई कानूनी सहायता करने से इनकार कर दिया कि उनकी हरकत ‘राष्ट्र-विरोधी’ है। श्रीनगर में भी पाकिस्तानी की जीत पर जश्न मनाने को लेकर दो मेडिकल कॉलेजों के कई विद्यार्थियों पर दो मामले दर्ज किये गये।

इसे भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर सरकार प्रतिकूल मौसम की वजह से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई करेगी: सिन्हा

प्रमुख खबरें

घर पर 2 आसान स्टेप्स में नापें सही Bra Size, समझें Band और Bust का सही तरीका

NC MLA Altaf Kaloo पर सुरक्षाकर्मी से हाथापाई का आरोप, Anantnag Police ने दर्ज किया केस

Kolkata में India-Brazil फुटबॉल मैच: सुरक्षा में 2000 पुलिसकर्मी तैनात

सीरिया में कट्टरपंथी बना था Flydubai का आरोपी को-पायलट, UAE में शुरू हुई जांच