विश्व में शांति और सकारात्मकता की पहले से ज्यादा जरूरत: पूर्व सीजेआई मिश्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2019

अहमदाबाद। पूर्व प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने शनिवार को कहा कि विश्व में आज शांति, सकारात्मक और विनम्रता की पहले से ज्यादा जरूरत है। मिश्रा यहां निरमा विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूर्व सीजेआई ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपसे सीखने की मंशा बनाए रखने का अनुरोध करता हूं, हमें विश्व में आज शांति, सकारात्मकता और विनम्रता की पहले से ज्यादा जरूरत है। दूसरे का प्रतिकूल नजरिया किसी को पराया नहीं बना देता।

इसे भी पढ़ें: CJI ने अपने ऊपर लगे यौन शोषण के आरोप को किया खारिज

उन्होंने कहा कि अच्छी खासी चर्चा से आप लचीले समाज की स्थापना करते हैं जो प्रगति की राह पर आगे बढता है जहां हर कोई मतभेदों के बावजूद एक दूसरे से जुड़ता है। यह परिपक्वता का प्रतीक है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

मोदी अलग किस्म के नेता हैं…कनाडा के पीएम मार्क कार्नी हुए कायल

Iran के साथ कौन-से देश हैं? US-Israel के साथ कौन-से देश खड़े हैं, तटस्थ रुख वाले देशों के नाम क्या हैं?

Iran Crisis से सहमी दुनिया, Hormuz में तनाव के बाद अब Azerbaijan पर ड्रोन से हमला

होली पर रंग डालने को लेकर बाराबंकी में बवाल... दो पक्ष भिड़े, 11 घायल