Box Office पर 'Peddi' का तूफान, राम चरण की फिल्म ने 5 दिन में छापे 315 करोड़ से ज्यादा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 09, 2026

अभिनेता राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच दिनों में 315 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। निर्देशक बुची सना के निर्देशन में बनी यह फिल्म चार जून को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। फिल्म में राम चरण के साथ शिव राजकुमार, जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म निर्माण कंपनी वृद्धि सिनेमाज ने मंगलवार को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते के माध्यम से बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। जानकारी के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 135.36 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की।

फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले किया है, जबकि ईशान सक्सेना ने आईवी एंटरटेनमेंट के तहत सह-निर्माण की जिम्मेदारी निभाई है। इस फिल्म का संगीत ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने तैयार किया है।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Shaili Singh की छलांग गलत नापने का आरोप, CAS जाएगा AFI

PWD Minister Parvesh Verma को आज ही करें गिरफ्तार, Arvind Kejriwal की PM Modi से मांग

BSE Sensex में 1,124 अंक की भारी गिरावट, Nifty 22,800 के नीचे फिसला

October में Kolkata Trip का बनाएं प्लान, Durga Puja के साथ घूमें ये प्रमुख जगहें