Skin Care Tips: स्किन को हील कर ग्लोइंग बनाता है इस फल का छिलका, जानिए इस्तेमाल का तरीका

By अनन्या मिश्रा | May 29, 2024

बदलते मौसम में सिर्फ सेहत का ही नहीं बल्कि अपनी त्वचा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। क्योंकि अगर आप इस मौसम में अपनी स्किन का ध्यान नहीं रखेंगे तो स्किन संबंधी तमाम परेशानियां हो सकती हैं। वैसे तो मार्केट में स्किन केयर ट्रीटमेंट के कई प्रोडक्ट मिल जाते हैं। जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाता है। लेकिन कई बार यह प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट नहीं करते हैं। ऐसे में तमाम लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी होममेड प्रोडक्ट के इस्तेमाल पर भरोसा रखते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

इसे भी पढ़ें: Chia Seeds For Glowing Skin: चिया सीड्स से दमकने लगेगी त्वचा, जानें कैसे करें इसे इस्तेमाल

दूर होंगे दाग-धब्बे

आपको बता दें कि केले के छिलके में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करते हैं। अगर आप केले के छिलकों का चेहरे पर इस्तेमाल करती हैं, तो आपकी त्वचा को पोर्स खुल जाएंगे और आपकी स्किन हील होगी।

इस्तेमाल का तरीका

अगर आप रोजाना अपने फेस पर केले के छिलके से मसाज करती हैं, तो इससे आपकी त्वचा खिली-खिली रहेगी। वहीं मसाज करने के बाद फेस को अच्छे से धो लें।

कम होंगे कील मुहांसे

अगर आपकी त्वचा पर भी आए दिन कोई न कोई पिंपल निकलता रहता है और ब्लैकहेड्स से भी परेशान हैं। तो केले का छिलका आपकी इन समस्याओं को चुटकियों में हल कर सकता है।

इस्तेमाल का तरीका

ब्लैकहेड्स और पिंपल से छुटकारा बाने के लिए केले के छिलके को पीस लें। फिर इसमें दही और गुलाबजल मिक्स कर लें। अब इसे अपने फेस पर लगा दें। इस उपाय को अपनाने से आपको कील-मुहांसों से जल्द आराम मिलेगा।

कम होंगी झुर्रियां

कई बार कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो इससे राहत पाने के लिए आप केले के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले केले के छिलके को पीस लें और फिर इसमें मुल्तानी मिट्टी, गुलाबजल और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं। अब इस फेसपैक को अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर कुछ देर बाद नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।

प्रमुख खबरें

Super 750 टूर्नामेंट के अंतिम 8 में थमा Ashmita Chaliha का सफर, French Open में मिली हार

CEC Gyanesh Kumar के कार्यकाल की हो जांच, Punjab Assembly में प्रस्ताव पास

Indian Cricketer S Meghana ने 30 साल की उम्र में Cricket के सभी प्रारूपों से संन्यास लिया

Asian Para Games में भारत ने रचा इतिहास, 30 स्वर्ण समेत रिकॉर्ड 114 पदक जीते