‘कैंसर’ की जंग लड़ रहे पेले ने प्रशंसकों की दुआओं के लिये धन्यवाद कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 02, 2022

ब्राजील के महान फुटबॉल खिलाड़ी पेले ने गुरूवार को दुनिया भर के खेल प्रेमियों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने कैंसर की लड़ाई के लिये उनके साओ पाउलो में अस्पताल में भर्ती किये जाने के बाद उनके लिये शुभकामनायें भेजी हैं। पेले के ‘कोलोन ट्यूमर’ का सितंबर 2021 में इलाज किया गया था। उनकी बेटी ने कहा था कि इसके उपचार के लिए मंगलवार को उन्हें यहां के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उन्हें दुनिया भर से उन्हें इस बीमारी से जल्द ठीक होने वाले संदेश मिल रहे है जिसमें कतर विश्व कप से ब्राजील के कोच टिटे का संदेश भी शामिल है।

उन्होंने और उनकी बहन फ्लाविया नैसिमेंटो ने गुरूवार को पेले के परिवार के कई सदस्यों की फोटो लगायी थीं। पेले और अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल के प्रवक्ता ने पेले के स्वास्थ्य के संबंध में कोई दैनिक बयान जारी नहीं किया। ‘ईएसपीएन ब्रासिल’ ने बुधवार को बताया था कि तीन बार के विश्व कप चैंपियन को ‘सामान्य सूजन’ के कारण अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल ने उनके ट्यूमर को हटाने के बाद कहा था कि वे ‘कीमोथेरेपी’ शुरू करेंगे। पेले ने 1958, 1962 और 1970 में ब्राजील को विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने राष्ट्रीय टीम के लिए 92 मैचों में 77 गोल किये है। वह ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर