अरुणाचल की कमान संभालते हुए पेमा खांडू ने ली सीएम पद की शपथ

By अभिनय आकाश | May 29, 2019

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में देशभर में हुए लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में अरुणाचल प्रदेश में जीत का परचम लहराने वाली भाजपा के नेता पेमा खांडू ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। अरुणाचल में भाजपा की शानदार जीत के सूत्रधार बने पेमा खांडू को प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पेमा खांडू के अलावा चोवना मेन समेत मंत्रिमंडल के 11 मंत्रियों को भी राजभवन में शपथ दिलाई।

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल में उग्रवादियों के खिलाफ विशाल सैन्य अभियान: रिजीजू

गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण बहुमत हासिल करते हुए प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में 41 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस महज चार और एनपीपी महज पांच सीटें जीत सकी। अरुणाचल में बीजेपी को 50.94 फीसदी वोट मिले जबकि कांग्रेस को 17.14 फीसदी वोट मिला। 

प्रमुख खबरें

Southern Lebanon में इजराइली हमले में चार नागरिकों की मौत: मीडिया

Puri Assembly Seat के कांग्रेस उम्मीदवार पर हमला, घायल

Delhi में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Southern Brazil में बाढ़ से कम से कम 75 की मौत, 103 लोग लापता