Arunachal Pradesh में 19,000 MW की जलविद्युत परियोजनाओं पर CM Pema Khandu ने दिया जोर

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 14, 2026

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने करीब 19,000 मेगावाट की संयुक्त क्षमता वाली जलविद्युत परियोजनाओं के काम में तेजी लाने का आह्वान किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों, निजी परियोजना विकासकर्ताओं और अन्य संबंधित पक्षों के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर भी बल दिया। खांडू ने शुक्रवार को यहां जलविद्युत विकास पर राज्य स्तरीय संचालन समिति की 12वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही।

अधिकारियों ने बताया कि बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों, उपायुक्तों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू), बिजली परियोजना विकासकर्ताओं, निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों और अन्य संबंधित पक्षों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपायों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार विभिन्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और निजी परियोजना विकासकर्ताओं के माध्यम से विकसित की जा रही जलविद्युत परियोजनाओं के काम में तेजी लाने पर ध्यान दे रही है।

खांडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, जलविद्युत विकास पर राज्य स्तरीय संचालन समिति की 12वीं बैठक में केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों, उपायुक्तों, सीपीएसयू, बिजली परियोजना विकासकर्ताओं और निजी क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, हमारा ध्यान विभिन्न सीपीएसयू और निजी परियोजना विकासकर्ताओं के माध्यम से विकसित की जा रही जलविद्युत परियोजनाओं के काम में तेजी लाने पर है। इस बैठक में परियोजनाओं के काम में आ रही बाधाओं को दूर करने के तरीकों तथा उनकी प्रगति तेज करने के लिए बेहतर समन्वय और समय पर हस्तक्षेप की जरूरत पर भी विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख खबरें

Bharat Summit में बोले Rahul Gandhi, हम PM Modi और BJP को हराने के लिए तैयार हैं

KPSC भर्ती मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष व IAS अधिकारी की 1.22 करोड़ की संपत्ति जब्त

74 देशों में Microsoft 365 ठप होने के बाद भी भारत की Government Email सुरक्षित

Bike Riding Tips: बाइक का माइलेज और पिकअप दोनों हो जाएंगे बेहतर, क्लच प्लेट की लाइफ बढ़ाने के अपनाएं ये टिप्स