पेंशनभोगी कल्याण विभाग, एसबीआई पेंशनभोगियों की सुविधा के लिए एकीकृत पेंशन पोर्टल बनाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 22, 2022

नयी दिल्ली| केंद्र का पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू), देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के साथ मिलकर पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने के लिए एकीकृत पेंशन पोर्टल तैयार करेगा। मंगलवार को एक अधिकारिक बयान से यह जानकारी दी गयी।

बयान के मुताबिक, यह फैसला किया गया कि पेंशनभोगियों को निर्बाध सेवाएं प्रदान करने के लिए डीओपीपीडब्ल्यू और एसबीआई के मौजूदा पोर्टलों को जोड़कर एक एकीकृत पेंशन पोर्टल के निर्माण के लिए तत्काल प्रयास की जरूरत है।

बयान में कहा गया है कि डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र के लिए फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का बैंकों द्वारा व्यापक रूप से विज्ञापन किया जा सकता है। बयान के अनुसार इन कार्यक्रमों से पेंशनभोगियों के जीवन को आसान बनाने में काफी हद तक सहयोग मिलने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा