पेंटागन ने जारी किया बगदादी के मौत का वीडियो, ठिकाने पर रेड करते नजर आ रहे हैं कमांडो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2019

वाशिंगटन। पेंटागन ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबू बक्र अल बगदादी पर उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी बलों के हमलों से जुड़े छोटे वीडियो जारी किए हैं। बगदादी (48) ने रविवार को तुर्की की सीमा से चार मील दूर उत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत में अमेरिका के विशेष अभियान बलों के हमले के दौरान खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इसकी घोषणा की थी।

इसे भी पढ़ें: बगदादी को कुत्ते की मौत मारने वाले ऑपरेशन का जल्द जारी होगा वीडियो

मैकेंजी ने कहा कि सुरंग में जान बचाते भागते बगदादी से पहले अमेरिकी जवानों ने आईएसआईएस के पांच सदस्यों को मार गिराया था। उनमें चार महिलाएं शामिल थीं जिन्होंने अमेरिकी बलों पर गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष से कम उम्र के दो बच्चे भी इस हमले में मारे गए। पहले माना जा रहा था कि हमले तीन बच्चों की मौत हुई है। उन्होंने बगदादी के अंतिम क्षणों के बारे में बताया, ‘‘वह दो छोटे बच्चों के साथ गड्ढे में रेंग रहा था, उसने खुद को उड़ा लिया। जबकि उसके लोग वहां ऊपर ही थे। इस हरकत से आप समझ सकते हैं कि वह किस तरह का व्यक्ति था।’’

इसे भी पढ़ें: बगदादी के मौत के दौरान घायल हुए कुत्ते के पहचान उजागर नहीं करेगा अमेरिका

मैकेंजी ने कहा कि चार महिलाओं और दो पुरुषों समेत आईएसआईएस के सभी छह सदस्य मारे गए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दो बच्चे तब मारे गए जब बगदादी ने खुद को उड़ा लिया। उन्होंने बताया कि हमलावर बलों ने 11 बच्चों को बचाया है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। अभियान के बारे में अमेरिकी जनरल ने बताया कि बलों ने सुरंग से उल्लेखनीय मलबा हटा दिया है।डीएनए परीक्षण से पहचान की पुष्टि करने के लिए बगदादी के अवशेष संभाल कर रख लिए थे। औपचारिक डीएनए परीक्षण के लिए नमूने एकत्रित करने के बाद बगदादी के अवशेषों को समुद्र में डुबो दिया गया।

प्रमुख खबरें

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया

Chhattisgarh में Dalli Rajhara-Rowghat रेलवे लाइन का अंतिम 17.5 किमी ट्रैक तैयार