बढ़ गई लोगों की उम्र और कमाई, संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक में भारत की उछाल, तारीफ में UN बोला- अद्भुत

By अभिनय आकाश | Mar 14, 2024

संयुक्त राष्ट्र मानव विकास सूचकांक (एचडीआई) पर भारत की रैंकिंग 2022 में एक स्थान सुधरकर 193 देशों में से 134वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि 2021 में 191 देशों में से 135वें स्थान पर थी। लैंगिक असमानता सूचकांक (जीआईआई) 2022 में, भारत 0.437 स्कोर के साथ 193 देशों में से 108वें स्थान पर है। GII-2021 में 0.490 स्कोर के साथ 191 देशों में इसकी रैंक 122 थी। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि यह जीआईआई-2021 की तुलना में जीआईआई-2022 में 14 रैंक की महत्वपूर्ण छलांग दर्शाता है। हालाँकि, देश की श्रम बल भागीदारी दर में सबसे बड़ा लिंग अंतर भी है  महिलाओं (28.3 प्रतिशत) और पुरुषों (76.1 प्रतिशत) के बीच 47.8 प्रतिशत का अंतर नजर आया है। 

रिपोर्ट से पता चला कि जहां अमीर देशों ने रिकॉर्ड मानव विकास हासिल किया, वहीं आधे गरीब देशों की प्रगति संकट-पूर्व स्तर से नीचे बनी हुई है। 2022 में भारत ने सभी एचडीआई संकेतकों में सुधार देखा - जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) और जीवन प्रत्याशा 67.2 से बढ़कर 67.7 वर्ष हो गई, स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्ष 12.6 तक पहुंच गए, स्कूली शिक्षा के औसत वर्ष बढ़कर 6.57 हो गए और प्रति व्यक्ति जीएनआई में 6,542 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6,951 अमेरिकी डॉलर हो गई। इसके अलावा, भारत ने लैंगिक असमानता को कम करने में प्रगति प्रदर्शित की है। रिपोर्ट के अनुसार, देश का GII मान 0.437 वैश्विक और दक्षिण एशियाई औसत से बेहतर है।

इसे भी पढ़ें: Pulwama Attack पर कांग्रेस सांसद की पाकिस्तान को क्लीन चिट! बीजेपी ने कहा- संसद में पैर रखने के लायक भी नहीं

रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव यूएनडीपी इंडिया केटलीन विसेन ने कहा कि भारत ने पिछले कुछ वर्षों में मानव विकास में उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है। 1990 के बाद से, जन्म के समय जीवन प्रत्याशा 9.1 वर्ष बढ़ गई है; स्कूली शिक्षा के अपेक्षित वर्षों में 4.6 वर्ष की वृद्धि हुई है, और स्कूली शिक्षा के औसत वर्षों में 3.8 वर्ष की वृद्धि हुई है। भारत की प्रति व्यक्ति जीएनआई में लगभग 287 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

प्रमुख खबरें

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच

Starlink से भारतीय ग्राहकों को मिलेगा फायदा, Elon Musk ने मुकेश अंबानी के समर्थकों को घेरा

Hardik Pandya Birthday: उधार की किट से Team India के स्टार ऑलराउंडर बनने का सफर