भाजपा की ओर से लोग लड़ रहे हैं कर्नाटक विधानसभा चुनाव : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2023

बादामी(कर्नाटक)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बेंगलुरु में रोड शो के दौरान उन्हें जो अपार जनसमर्थन मिला है, उसने उन्हें विश्वास दिलाया है कि कर्नाटक में 2023 का विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लोग लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बेंगलुरु में उन्होंने जो प्रेम और जुड़ाव देखा, वह अतुलनीय है। मोदी ने चुनावी राज्य कर्नाटक के बगलकोटे जिले में यहां एक जनसभा में कहा, ‘‘आज सुबह, मैं बेंगलुरु में जनता जर्नादन के दर्शन के लिए गया। लोगों ने मुझे काफी प्रेम और स्नेह दिया।’’

इसे भी पढ़ें: Jammu-Kashmir में इतनी सख्ती के बावजूद कैसे बचे हुए हैं स्लीपर सेल? क्या आतंकी घटनाओं का बड़ा जवाब देने वाला है भारत?

मोदी ने कहा, ‘‘मैंने बेंगलुरु में जो कुछ देखा, उसके आधार पर मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि यह चुनाव ना तो मोदी लड़ रहे हैं, ना भाजपा के नेता या हमारे उम्मीदवार लड़ रहे हैं, बल्कि यह चुनाव कर्नाटक के लोग भाजपा की ओर से लड़ रहे हैं। मुझे दिख रहा है कि चुनाव का पूरा नियंत्रण लोगों के हाथों में है।’’ उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की ‘डबल इंजन’ की सरकार भेदभाव रहित विकास करने के लिए काम कर रही है। मोदी ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा, ‘‘पार्टी का इतिहास 85 प्रतिशत कमीशन का रहा है, वह लोगों की सेवा करने के लिए कभी काम नहीं करेगी।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट