भारत में दिख रही Apple iPhone 16 को लेकर लोगों ने दीवानगी, Blinkit CEO ने बताया अब तक बिके 300 यूनिट्स

By रितिका कमठान | Sep 20, 2024

भारत में एप्पल आईफोन 16 को लॉन्च कर दिया गया है। शुक्रवार से ही इसकी बिक्री दिल्ली, मुंबई के एप्पल शोरूम्स में होने लगी है। एप्पल ग्राहक कंपनी के दिल्ली और मुंबई के स्टोर्स के बाहर नए लॉन्च किए गए आईफोन को खरीदने के लिए लाइन लगाकर खड़े दिखे। इस दौरान ग्राहकों की लंबी लाइन देखने को मिली। 

खासतौर से ब्लिंकिट आईफोन की भारत भर में 300 डिलीवरी पूरी करने वाली है। ब्लिंकिट के सह-संस्थापक और सीईओ अलबिंदर ढींडसा ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी घोषणा की है। उन्होंने लिखा, "हमने सुबह 8 बजे से आईफोन की डिलीवरी शुरू कर दी है। हम कुछ ही मिनटों में 300 का आंकड़ा पार कर लेंगे।" उन्होंने आगे कहा, "आज का दिन बहुत ही अजीब होने वाला है!"

एक एक्स यूजर ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं, जिस पर ढींडसा ने जवाब दिया कि "ईएमआई विकल्प उपलब्ध हैं।" ब्लिंकिट ने नई आईफोन 16 सीरीज को दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे और बेंगलुरु सहित चुनिंदा शहरों में बेस मॉडल के लिए 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। ढींडसा ने पिछले एक्स पोस्ट में इंस्टैंट डिलीवरी के लिए अधिकृत एप्पल रिटेलर यूनिकॉर्न स्टोर्स के साथ ब्लिंकिट की साझेदारी की घोषणा की थी। यह ब्लिंकिट का लगातार तीसरा वर्ष है जब वह लॉन्च के दिन आईफोन बेचने के लिए यूनिकॉर्न के साथ साझेदारी कर रही है।

भारत में नए आईफोन 16 सीरीज के सभी वेरिएंट की कीमतें

आईफोन 16

128GB: ₹79,900

256GB: ₹89,900

512GB: ₹1,09,900

आईफोन 16 प्लस

128GB: ₹89,900

256GB: ₹99,900

512GB: ₹1,19,900

आईफोन 16 प्रो

128GB: ₹1,19,900

256GB: ₹1,29,900

512GB: ₹1,49,900

1TB: ₹69,900

आईफोन 16 प्रो मैक्स

256GB: ₹1,44,900

512GB: ₹1,64,900

1TB: ₹1,84,900 

प्रमुख खबरें

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया

DC vs GT Weather Report: दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस मैच के बीच बारिश बनेगी विलेन?