भाजपा सरकार से जनता खुश, कौल सिंह समेत कांग्रेस नेता हैं हताश: त्रिलोक जम्वाल

By विजयेन्दर शर्मा | Dec 23, 2021

शिमला। प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने पूर्व मंत्री कौल सिंह के बयान पर पलटवार किया है। कौल सिंह ठाकुर का आरोप था कि प्रदेश सरकार का चार साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा। उनके इस बयान पर करारा जवाब देते हुए भाजपा नेता जम्वाल ने कहा कि सरकार का कार्यकाल जनता के लिए नहीं बल्कि कांग्रेस के नेताओं के लिए निराशाजनक रहा है क्योंकि उन्हें सरकार को घेरने के लिए कोई मुद्दा नहीं मिल रहा। 

इसे भी पढ़ें: कुलपति ने सरदार पटेल क्लस्टर विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

भाजपा के महामंत्री ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार की उपलब्धियों को देख कांग्रेस के सभी नेता बौखला चुके हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल का विकास केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार यानी डबल इंजन की सरकार की देन है। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी हिमाचल में विकास कार्य रुकने नहीं दिया। जबकि कांग्रेस के नेता तो उन परिस्थितियों में अपनी जेब भरने की सोच रहे थे। भाजपा नेता ने कौल सिंह से पूछा कि जब यूपीए की सरकार थी तो प्रधानमंत्री कितनी बार हिमाचल आए? 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने राज्पाल से भेंट की

भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में जब-जब भी कांग्रेस की सरकारें रही, तब-तब चिटों पर भर्तियां होती थी। आज जयराम सरकार पादर्शिता से हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है, उसे कांग्रेस लोगों की आवाज दबाने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कौल सिंह ठाकुर के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वह चुनावी साल आते ही लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रोन की दस्तक के बाद विदेश से लौटे यात्रियों की निरंतर टेस्टिंग की जा रही

भाजपा नेता ने कहा कि कौल सिंह खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार से कम नहीं समझ रहे हैं। कांग्रेस में इस वक्त स्थिति ऐसी है कि मुकेश अग्निहोत्री, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत कुछ अन्य नेता खुद को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मान रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि प्रदेश में अब एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की परंपरा समाप्त होगी। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा मिशन रिपीट करेगी।

प्रमुख खबरें

Middle East में बढ़े तनाव के बीच UAE की भारत पर नजर, BrahMos-AkashTeer पर बड़ी Defense Deal संभव

US Open 300 में Lakshya Sen पर निगाहें, खिताब के सूखे को खत्म करने उतरेंगे भारतीय शटलर।

ISSF World Championship: 16 साल के Pritam का गोल्डन निशाना, Air Rifle में Gold जीतकर बढ़ाया देश का मान

FIH Nations Cup में जीत के बाद बोलीं Savita Punia- अच्छा Dressing Room माहौल ही सफलता की कुंजी