कर्नाटक में कुमारधारा नदी के तट पर मगरमच्छ दिखने से लोगों में दहशत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2025

दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर में उप्पिनंगडीके निकट कुमारधारा नदी के किनारे एक मगरमच्छ देखा गया, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार शाम जैसे ही इस विशाल मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हुई वह आक्रामक हो गया लेकिन कुछ देर बाद ही नदी के पानी में चला गया।

उन्होंने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। अधिकारियों के अनुसार दो वर्ष पूर्व पंजा के पास नेत्रवती नदी में दो बड़े मगरमच्छ देखे गए थे, पिछले वर्ष भी यहां नेत्रवती नदी के किनारे एक बड़ा मगरमच्छ देखा गया था।

उप्पिनंगडी की बाढ़ बचाव टीम के सदस्य और होम गार्ड कर्मी दिनेश बी. ने बताया कि कुछ दिन पहले, जब नदी का जल स्तर कम था तो नेत्रावती नदी में काडाविनबागिलु के पास लगभग 10 ऊदबिलावों का एक झुंड भी देखा गया था।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका