डिप्लोमैटिक लेकिन खुशनुमा और आशावादी व्यक्तित्व वाले होते हैं जुलाई में जन्मे लोग

By नीरज कुमार दुबे | Jul 01, 2019

वैसे तो हर महीने में जन्मे लोगों का अलग-अलग प्रकार का व्यक्तित्व और विभिन्न प्रकार की खासियतें होती हैं लेकिन आज हम आपको जुलाई माह में जन्मे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। एक लाइन में टिप्पणी करें तो कहा जा सकता है कि खुशनुमा मिजाज और बेहद आशावादी व्यक्तित्व वाले होते हैं जुलाई महीने में जन्मे लोग। कई शोधों में यह बात सामने आई है कि ग्रीष्म अथवा वसंत ऋतु में जिनका जन्म होता है वह बेहद सुलझे हुए लोग होते हैं। शांत स्वभाव वाले यह लोग जीवन में कोई भी फैसला बहुत सोच-समझ कर करते हैं। जुलाई महीने में जन्मे लोगों की एक और जो खासियत होती है वह यह कि अन्यों की तुलना में इनके कद की ऊँचाई थोड़ी ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: सभी तरह के पापों से मुक्ति दिलाती है योगिनी एकादशी

जुलाई महीने में जन्मे लोग शुरू से ही भीड़ से अलग दिखने का प्रयास करते हैं और दुनिया को देखने का इनका अपना एक अलग नजरिया होता है। नकारात्मकता में भी सकारात्मक बातें ढूँढ़ लेना जुलाई महीने में जन्मे लोगों की सबसे बड़ी खासियत होती है। जुलाई महीने में जन्मे लोगों को समझना कोई आसान काम नहीं होता क्योंकि यह लोग रहस्यवादी और कभी-कभी बहुत मूडी तक देखे जाते हैं। जुलाई महीने में जन्मे लोगों के मन में सभी के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर होता है और अपने भविष्य के प्रति यह काफी हद तक स्पष्ट होते हैं। यही नहीं किस व्यक्ति से कितना और कब बोलना है इस बारे में भी जुलाई माह में जन्मे लोग बड़ी सतर्कता बरतते हैं। स्पष्ट रूप से कहा जाये तो जुलाई महीने में जन्मे लोग बड़े डिप्लोमैटिक होते हैं।

 

अधिकांशतः यह भी देखने में आता है कि जुलाई महीने में जन्मे लोग अपने घर के कुलदीपक होते हैं। इनका प्रबंधन शानदार होता है लेकिन इनकी जो सबसे बड़ी खामी है वह यह है कि यह लोग अपनी राह में अधिकतर खुद ही रोड़ा बन जाते हैं और अपने किये कराये पर पानी फेर देते हैं। जुलाई महीने में जन्मे लोग अधिकतर आर्थिक रूप से संपन्न या ठीकठाक होते हैं और इनकी जीवनशैली शानदार रहती है।

इसे भी पढ़ें: चमत्कारी थे देवरहा बाबा, भक्तों के मन की बात जान कर समाधान करते थे

जुलाई माह में जन्मे लोगों का चूँकि व्यक्तित्व काफी आकर्षित होता है इसलिए इन्हें प्यार के लिए लोगों के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती, लोग ही इनके पास आते हैं। प्यार के बारे में इन जैसे लोगों की गहराई सबसे ज्यादा होती है और यह जिसका हाथ एक बार पकड़ लें उसे छोड़ते नहीं, फिर चाहे वह रिश्ता दोस्ती का हो या प्रेम का। इंसान की परख जुलाई माह में जन्मे लोगों को आसानी से हो जाती है यही कारण है कि यह लोग धोखा बहुत कम खाते हैं।

 

जुलाई माह में जन्मे कुछ प्रमुख लोगों के नाम लिये जाएं तो उनमें प्रियंका चोपड़ा, जेनिफर लोपेज, जूलियन असांजे, टॉम क्रूज, सेलेना गोमेज, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, नेल्सन मंडेला, सुंदर पिचई, कैटरीना कैफ, मलाला युसूफजई, एजेंला मर्केल, मोहम्मद बिन राशिद अल मखतूम, अजीम प्रेमजी, दलाई लामा, सौरव गांगुली और कैमिला पार्कर आदि शामिल हैं।

 

-नीरज कुमार दुबे

 

प्रमुख खबरें

Vastu Tips: घर की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए रोजाना करें ये काम, घर आएगी सुख-समृद्धि

Shaniwar Vrat Vidhi: इस दिन से शुरू करना चाहिए शनिवार का व्रत, शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से मिलेगी मुक्ति

चार करोड़ रुपये से अधिक कीमत वाले घरों की बिक्री मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़ीः CBRE

Chhattisgarh : ED ने चावल घोटाले में मार्कफेड के पूर्व MD Manoj Soni को किया गिरफ्तार