ब्रिटेन से आए लोगों का जोरशोर से लगाया जा रहा है पता, राज्यों ने बढ़ाई सतर्कता

By अंकित सिंह | Dec 23, 2020

कोरोना की मार झेल रही दुनिया एक बार फिर से सहमी हुई है। दरअसल, ब्रिटेन में कोरोना का नया स्वरूप मिलने के बाद अब एक बार फिर से पूरी दुनिया में कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। लगभग 40 देशों ने अपनी यातायात सेवा ब्रिटेन के लिए रोक दी है। यानी कि ब्रिटेन का लगभग सभी बड़े देशों से फिलहाल संपर्क टूट गया है। भारत में भी कुछ इसी तरीके का परिदृश्य है। फिलहाल 31 दिसंबर तक ब्रिटेन के लिए आने और जाने वाली उड़ान सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, दिल्ली ऐसे कई प्रदेश हैं जो वहां से आने वाले यात्रियों या अब तक जो यात्री आ चुके हैं उन पर पैनी नजर रखने की कोशिश में हैं। अगर आप पिछले 1 महीने के अंदर ब्रिटेन से लौटे हैं तो सरकार आपके दरवाजे पर पहुंच सकती है। आपको कोरोना वायरस संक्रमण की जांच करवानी पड़ सकती है। इतना ही नहीं, कई राज्यों ने तो ब्रिटेन से लौटने वाले लोगों के लिए 14 दिनों की क्वारंटाइन को जरूरी कर दिया है। पिछले दिनों ब्रिटेन से लौटे कई यात्री कोरोना संक्रमित निकले हैं। ऐसे में अब सरकार की ओर से निगरानी तेज कर दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों के साथ कोरोनावायरस के नए प्रकार को लेकर बैठक की और उन्हें इसके बारे में दिशा निर्देश दिया। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 22 दिसंबर को भी इसे लेकर एक एसपी जारी कर दी गई है। सूत्र बता रहे हैं कि दिल्ली सरकार उन यात्रियों पर पैनी नजर रखे हुए है जो पिछले  25 नवंबर के बाद ब्रिटेन से लौटे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि ब्रिटेन से यहां आए लोगों का जोरशोर से पता लगाया जा रहा है और कोविड-19 जैसे कोई भी लक्षण होने पर जांच की जा रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार की स्थिति नियंत्रण में है और जांच में संक्रमण की पुष्टि होने की दर एक प्रतिशत से कम है। 

प्रमुख खबरें

Captain Smit Machhar पर कॉकपिट में हमले की जांच करेगी NIA, केंद्र का निर्देश

Thane में झील सौंदर्यीकरण गारंटी पत्र के बदले 7.5 लाख रुपये घूस लेते सरपंच गिरफ्तार

West Bengal में ERSS-112 सेवा शुरू, Suvendu Adhikari ने पुलिस प्रतिक्रिया सुधारने का दिया निर्देश

CJP की लीगल हेड पहुंचीं साकेत कोर्ट, CEC विरोध से रोकने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग