सावन के पहले सोमवार को दिखी भक्तों की भीड़, उत्तराखंड सरकार के रोक के बाद भी गंगाजल लेने आ रहे लोग

By निधि अविनाश | Jul 26, 2021

उत्तराखंड सरकार द्वारा कोविड-19 के चलते कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद सावन के पहले दिन गंगा जल लेने के लिए कांवड़ियों ने रविवार को हरिद्वार में प्रवेश किया। बता दें कि हरिद्वार जिले में कांवड़ियों के प्रवेश को रोकने के लिए शनिवार को जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी लेकिन उसके बावजूद कई शिव भक्त राज्य में प्रवेश कर गए। गंगाजल एकत्रित करने के बाद भक्तों ने कहा कि, न हमें कोरोना वायरस से डर लगता है और न ही क्वारंटाइन होने की जरूरत है। हर साल की तरह इस साल भी हरिद्वार पुलिस ने गागंजाल टैंकरों से कावड़ संघों को भेजने की व्यवस्था की है जो कांवड़ यात्रा का आयोजन करते हैं। लेकिन कई कांवड़ियो का मानना है कि वह हरिद्वार के गंगा से ही गंगाजल लाने में विश्वास करते हैं। कई पर्यटक कोविड नियमों का पालन किए बिना मसूरी, नैनीताल, हरिद्वार पहुंच रहे है।

प्रमुख खबरें

Lahore में Imran Khan की बहन Aleema Khan हिरासत में, 30 दिन की कैद का आदेश

नेताजी पर टिप्पणी को लेकर Ranchi में BJP सांसद Nagendranath Roy के खिलाफ प्रदर्शन

Gandhi Sagar अभयारण्य में छोड़ी गई बोत्सवाना से आई मादा चीता CCB-2, MP में संख्या 56 पार

भारत दौरे के लिए West Indies ODI और T20 Team का हुआ ऐलान, Kamil Pooran को मौका