जन्मदिन आएंगे-जाएंगे पर कल का दिन मेरे मन को छू गया, वैक्सीनेशन को लोगों ने सेवा भाव से जोड़ा: पीएम मोदी

By अंकित सिंह | Sep 18, 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोवा के हेल्थ केयर वर्कर्स और  कोरोना वैक्सीन के लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।  इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को अगर अपने संकल्प सिद्ध करने है तो हमारी कोशिशों में सब के प्रयास भी बहुत ज़रूरी है। आपके प्रयास से गोवा ने वैक्सीनेशन में उपलब्धी हासिल की। आपकी तरह समाज सेवा करने वाले लाखों लोग हैं। मैं आपको बधाई देता हूं। गोवा के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को कोवीड वैक्सीन की एक डोज़ लग चुकी है। कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में यह बहुत बड़ी बात है। इसके लिए गोवा के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई। मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, प्रशासन से जुड़े लोगों की भी सराहना करना चाहता हूं। आप सभी के प्रयासों से कल भारत ने एक ही दिन में ढाई करोड़ से भी अधिक लोगों को वैक्सीन देने का रिकॉर्ड बनाया है। पीएम ने कहा कि जन्मदिन तो बहुत आए और बहुत गए पर मैं मन से हमेशा इन चीजों से अलिप्त रहा हूं, इन चीजों से मैं दूर रहा हूं। पर मेरी इतनी आयु में कल का दिन मेरे लिए बहुत भावुक कर देने वाला था। मोदी ने कहा कि कल का दिन मेरे लिए बहुत खास बन गया है। मेडिकल फील्ड के लोग, जो लोग पिछले दो साल से जुटे हुए हैं, अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना से लड़ने में देशवासियों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने कल जिस तरह से वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाकर दिखाया है, वो बहुत बड़ी बात है। हर किसी ने इसमें बहुत सहयोग किया है। लोगों ने इसे सेवा से जोड़ा। ये उनका करुणा भाव, कर्तव्य भाव ही है जो ढाई करोड़ वैक्सीन डोज लगाई जा सकी। 

प्रमुख खबरें

CJP ने 5 सितंबर का Delhi March वापस लिया, SC में केंद्र के आश्वासन के बाद बड़ा फैसला

Essel Group Debt Crisis: Subhash Chandra की संपत्ति हस्तांतरण पर NCLT की रोक, NCLAT पहुंची बैंक

इंग्लैंड दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को वापस भेजने पर पीसीबी की आलोचना, मिकी आर्थर ने बताया हास्यास्पद

NPCI Data Analysis: अगस्त में Digital Payments ने तोड़े रिकॉर्ड, 29.8 लाख करोड़ का हुआ UPI Transaction