'कांग्रेस के न्याय यात्रा से लोगों का होगा मनोरंजन', BJP बोली- राहुल गांधी को देश में गंभीरता से नहीं लिया जाता

By अंकित सिंह | Jan 09, 2024

कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा पर भाजपा का हमला जारी है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी को हमारे देश में गंभीरता से नहीं लिया जाता। वह यात्रा में तरह-तरह की टिप्पणियां करेंगे जिससे सबका मनोरंजन होगा और साथ ही कांग्रेस पार्टी का उपहास भी उड़ेगा। बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि जिस तरह से वे तीन राज्यों में हार गए हैं, जिस तरह से ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल को उन पर भरोसा नहीं है और मल्लिकार्जुन खड़गे का नाम प्रस्तावित कर रहे हैं, और जिस तरह से कांग्रेस धीरे-धीरे खुद को INDI गठबंधन से खोती जा रही है और यह निश्चित रूप से राहुल गांधी को फिर से लॉन्च करने और उनकी ब्रांडिंग करने और कांग्रेस पार्टी को फिर से स्थापित करने की यात्रा है।

इसे भी पढ़ें: 'उनकी उम्र हो गई है, लेकिन अभी भी वह बच्चे हैं', Rahul Gandhi की न्याय यात्रा पर किरण रिजिजू का तंज

उन्होंने कहा किस अगर वह अपने आनंद के लिए यात्रा करेंगे, तो कैसे करेंगे इससे लोगों को फायदा होता है?... उनकी यात्रा उनके मनोरंजन के लिए है, इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। वह विवादास्पद बयान देते रहते हैं। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी कोई लाभकारी काम नहीं किया है। वह परिपक्व नहीं हैं। वह अभी भी बच्चे हैं। उनकी उम्र हो गई है लेकिन उनके विचार अब भी बच्चों जैसे हैं... हम उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। कांग्रेस और वामपंथी उन्हें बढ़ावा देते हैं, लेकिन यह देश के लिए महत्वपूर्ण नहीं है। पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाएं देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार