भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में लोगों का उत्साह,उत्कृष्ट कार्य हमारी सबसे बड़ी ताकत: PM Modi

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 07, 2024

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विभिन्न क्षेत्रों में भारतीयों का उत्कृष्ट कार्य तथा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का उत्साह देश की सबसे बड़ी ताकत है। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (जेआईटीओ) के ‘इनक्यूबेशन इनोवेशन फंड’ के सातवें स्थापना दिवस पर लिखित संदेश में मोदी ने कहा कि भारत के प्रति दुनियाभर में जिस तरह का आशावाद और भरोसा देखा जा रहा है, वह देश की ताकत को दिखाता है। मोदी ने कहा, “भारत अपार संभावनाओं वाला देश है। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हमारे देशवासियों की भागीदारी और देश के विकास के लिए उनका उत्साह हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”

इसे भी पढ़ें: Kulgam में आतंकवादियों के साथ दो अलग-अलग मुठभेड़ों में Indian Army के दो जवान शहीद, छह आतंकवादी भी मारे गए

जेआईटीओ इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फंड (जेआईआईएफ) ने छह और सात जुलाई को अपना वार्षिक ‘इनोवेशन कॉन्क्लेव’ आयोजित किया। इसका विषय था ‘प्रभावकारी विचार: नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना’। जेआईटीओ की अनुषंगी कंपनी जेआईआईएफ ने 80 कंपनियों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है और 25 से अधिक जैन उद्यमियों को प्रशिक्षित किया है।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे