विभिन्न आय वर्गों के लोगों को मिलेगा भूखंड प्राप्त करने का अवसर

By प्रभासाक्षी ब्यूरो | Apr 03, 2025

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा अनंत नगर आवासीय योजना के अंतर्गत शुक्रवार को पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ सीएम योगी के हाथों होने जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना को कुल 785 एकड़ में 10 हजार करोड़ की लागत से विकसित किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: 'राजनीति मेरे लिए फुल टाइम जॉब नहीं', CM योगी के इस बयान पर अखिलेश यादव ने दिया तगड़ा रिएक्शन

इसी के साथ ही, एलडीए के विभिन्न आवासीय परियोजनाओं से निर्माण व विकास से संबंधित कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 147.85 करोड़ से अधिक कीमत के रिक्त फ्लैट्स की बिक्री का मार्ग प्रशस्त करने के लिए नई स्ट्रैटेजी अपनाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। प्रक्रिया के अंतर्गत श्रवण, आद्रा, अनुभूति, सोपान एन्क्लेव फेज-2, रश्मि लोक तथा मृगशिरा अपार्टमेंट में रिक्त फ्लैट्स को बेचने का मार्ग प्रशस्त होगा।

कई मायनों में खास है अनंत नगर आवासीय योजना

सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) द्वारा मोहान रोड पर विकसित की जा रही अनंत नगर आवासीय योजना कई मायनों में विशिष्ट होगी। यहां सभी आर्थिक वर्गों के लोगों के लिए भूखंड पाने का अवसर होगा मगर विशेष रूप से लोअर इनकम ग्रुप्स के लोगों को यहां तरजीह दी जाएगी। यह योजना उत्तर प्रदेश की पहली एडु-टेक सिटी के समीप स्थित होगी इसलिए भविष्य में यह आर्थिक, व्यापारिक व सामाजिक गतिविधियों का केंद्र बनेगी। इस योजना के जरिए करीब एक लाख तक की जनसंख्या को सुरक्षित व व्यवस्थित आवासीय क्षेत्र उपलब्ध कराने की योगी सरकार की प्रतिबद्धता को पूरा किया जाएगा। 

अनंत नगर योजना के हर खंड में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, शॉपिंग सेंटर, बारात घर और वेंडिंग जोन होंगे। योजना को कुल 8 खंड में विकसित किया जाएगा। एलडीए द्वारा मोहनलालगंज में 1197.98 एकड़ में प्रस्तावित वेलनेस सिटी तथा मोहनलालगंज में ही 1696.77 एकड़ में प्रस्तावित आईटी सिटी के अंतर्गत चिह्नित ग्रामों में भूमि अधिग्रहण के लिए आंकलन की प्रक्रिया भी जारी है जिसे जल्द ही पूरा किया जा सकता है।

प्रमुख खबरें

Rajya Sabha में फिर भड़कीं SP MP Jaya Bachchan, टोका-टोकी पर बोलीं- बच्चे बैठ जाओ

प्रमोद तिवारी का Himanta Sarma पर पलटवार, BJP को Israel में बनानी चाहिए सरकार

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प