लोगों ने भाजपा के विभाजनकारी विमर्श को खारिज कर दिया है: स्वरा भास्कर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 05, 2020

कोलकाता। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) की मुखर विरोधी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने मंगलवार को दावा किया भाजपा नीत केंद्र सरकार लोगों का ध्रुवीकरण करने का पूरा प्रयास कर रही है लेकिन जिन लोगों ने इस विभाजनकारी साजिश को समझ लिया है उन्होंने भगवा पार्टी के विमर्श को खारिज कर दिया है। 

इसे भी पढ़ें: टीआरएस सांसद ने यूरोपीय संसद में सीएए पर मतदान टाले जाने का श्रेय लोकसभा अध्यक्ष को दिया

अभिनेत्री ने दावा किया कि इस देश में लोगों को पता चल चुका है कि संविधान खतरे में है और बहुत से लोगों ने सरकार के विभाजनकारी विमर्श को नकार दिया है। उन्होंने कहा, “इसीलिए शाहीन बाग और पार्क सर्कस जैसे स्थानों पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। छात्र और महिलाएं अपने विमर्श के साथ सड़कों पर आ रही हैं।” 

प्रमुख खबरें

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें