लोगों को नेताजी के लापता होने के बारे में जानने का अधिकार: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि लोगों को यह जानने का अधिकार है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्या हुआ था। बनर्जी ने यह बात ‘माटी के लाल’ नेताजी को ऐसे दिन याद करते हुए कही जिस दिन वह 74 वर्ष पहले लापता हो गए थे। बनर्जी ने कहा कि 18 अगस्त 1945 को लापता होने के बाद नेताजी कहां गए? यह अभी तक पता नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया कि इसी दिन 1945 में नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे और हमेशा के लिए लापता हो गए। हमें अभी भी नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ। लोगों को माटी के लाल के बारे में जानने का अधिकार है।

कई रपटों में दावा किया गया है कि नेताजी ताइवान के ताईहोकू हवाई अड्डे से एक विमान में सवार हुए थे जो कि दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें महान नेता की मृत्यु हो गई। यद्यपि उनकी मृत्यु के बारे में कोई पुष्टि नहीं है क्योंकि विशेषज्ञ उनके लापता होने के बारे में विभिन्न दावे लेकर आये। केंद्र ने समय-समय पर नेताजी की मृत्यु या लापता होने से संबंधित रहस्यों पर प्रकाश डालने के लिए कई समितियों का गठन किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया। इन समितियों में 1956 में शाह नवाज समिति, 1970 में खोसला आयोग और 2005 में मुखर्जी आयोग शामिल है।

प्रमुख खबरें

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश