लोग समझ गये हैं कि भाजपा के हाथों में उत्तर प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता : Dimple Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2024

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से पार्टी सांसद डिम्पल यादव ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश से आये परिणामों से जाहिर है कि लोग समझ चुके हैं कि भाजपा के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता। डिम्पल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजों पर कहा, लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को नकार दिया है। उन्होंने कहा, चुनाव में रोजगार का मुद्दा था, किसानों का मुद्दा था, महंगाई और बिजली का मुद्दा था। पूरे प्रदेश में कोई भी विकास कार्य नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री की कोई दूरगामी सोच नहीं है। लोग समझ चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी के हाथों में प्रदेश आगे नहीं बढ़ सकता है। 

लोकसभा चुनाव के मंगलवार को घोषित नतीजों में सपा ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 37 सीट पर जीत दर्ज की। इसके अलावा इंडिया गठबंधन में उसकी सहयोगी कांग्रेस ने भी छह सीट जीती हैं। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में धमाकेदार जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी को इस बार राज्य में 33 सीट मिली हैं। डिम्पल ने मैनपुरी सीट से उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह को 2,21,639 मतों से पराजित किया है।

प्रमुख खबरें

नेपाल में Barrier Lake टूटने से बढ़ा भारी खतरा, S Jaishankar ने Flood Relief कार्यों का लिया जायजा

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करती दिखीं Afsana Khan, तस्वीरें वायरल होते ही मचा बवाल

Lava और Micromax की होगी वापसी? Chinese Brands को पछाड़ने के लिए Govt ने तैयार किया ₹62,500 करोड़ का मेगा प्लान

Madras High Court पहुंचे CM Vijay, पांच सीटों पर By-Election कराने की मांग की