ब्रिटेन में लोगों को करना पड़ रहा है अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 19, 2022

लंदन। ब्रिटेन में इस समय लोगों को अप्रत्याशित भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। राजधानी लंदन के कुछ हिस्सों में सोमवार की रात काफी गर्म रही और तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ब्रिटेन के मौसम विभाग ने राजधानी लंदन समेत मध्य, उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी इंग्लैंड के इलाकों में भीषण गर्मी के कारण रेड अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नदियों और झीलों में नहाने के दौरान कम से कम पांच लोगों की डूबने से मौत हो गयी। मौसम वैज्ञानिक रचेल आयेर्स ने कहा, “ब्रिटेन में मंगलवार का दिन गर्मी के मद्देनजर बेहद अप्रत्याशित हो सकता है, इंग्लैंड के कुछ इलाकों में इस दौरान तापमान संभवतः 41 डिग्री सेल्सियस के उच्च स्तर तक पहुंच जाएगा। यह एक रिकॉर्ड होगा। हमने पहली बार इंग्लैंड में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस देखा है।’’ 

 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद की रेस में आगे निकले ऋषि सुनक, सर्वाधिक मतों के साथ पार किया दूसरा पड़ाव


रचेल आयेर्स के मुताबिक, भीषण गर्मी के कारण कुछ सड़क मार्गों को बंद किया जा सकता है जबकि ट्रेनों और उड़ानों को भी रद्द करने की संभावना है। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर फंसे हुए लोगों के स्वास्थ्य को भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। पूर्वी इंग्लैंड के सफोल्क इलाके में सोमवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्कॉटलैंड और वेल्स इलाकों में भी तापमान काफी अधिक रहा।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

AI की दुनिया में भारत का डंका, Guinness World Record में नाम दर्ज, 24 घंटे में 2.5 लाख प्रतिज्ञाएं

पूर्व सैनिक को Supreme Court से झटका, Smoking से हुए Stroke पर Disability Pension नहीं मिलेगी

वैवाहिक क्रूरता केस में LOC पर Andhra High Court की सख्त टिप्पणी, कहा- Personal Liberty से खिलवाड़ बंद हो

Bengaluru का दर्दनाक Accident: HDFC बैंक कर्मचारी की मौत का Live Video, CCTV फुटेज वायरल