Madhya Pradesh में जनता ने भाजपा को ‘एकदम स्पष्ट रूप से’ स्वीकार किया है : वैष्णव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2023

इंदौर। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों की उलटी गिनती शुरू होने के बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को कहा कि सूबे की जनता ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘एकदम स्पष्ट रूप से’ स्वीकार किया है। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए वैष्णव को सह-प्रभारी बनाया है। उन्होंने इंदौर में संवाददाताओं से कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इंदौर आने के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जनता ने एकदम स्पष्ट रूप से भाजपा को स्वीकार किया है।”

इसे भी पढ़ें: Akhilesh Yadav का दावा, उत्तर प्रदेश के अस्पतालों में ‘खराब’ हो चुकी दवाओं से मौत के मामले बढ़ रहे

रेल मंत्री ने दौरे के बाद कहा, “इंदौर स्वाद की राजधानी होने के साथ ही मध्य प्रदेश का महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक शहर है। हमने शहर के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम हाथ में लिया है। इसके लिए बहुत अच्छे डिजाइन तैयार किए गए हैं।” वैष्णव ने बताया, “मैंने अधिकारियों से बातचीत में कहा है कि इंदौर के रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का काम जल्द शुरू हो। हम जल्द यह काम शुरू करेंगे।

प्रमुख खबरें

CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें

Pune में नाबालिगों को प्रताड़ित करने पर MSHRC ने पुलिस अफसरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया

Tamil Nadu के Vellore में निर्माणाधीन CSI Church की छत ढही, 3 श्रमिकों की मौत

Sports Ministry ने IOA को दी छूट, 16 सदस्यीय कार्यकारी परिषद को मिली मंजूरी