Thailand : जहाज में लगी भीषण आग से बचने के लिए समुद्र में कूदे लोग,सभी 108 यात्री सुरक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 04, 2024

बैंकॉक। थाईलैंड की खाड़ी में बृहस्पतिवार तड़के एक जहाज में लगी भीषण आग से बचने के लिए घबराए यात्री समुद्र में कूद गए। हालांकि सभी 108 लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं। सूरत थानी प्रांत से रात भर चलने वाला जहाज थाईलैंड के तट से दूर एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल कोह ताओ पहुंचने ही वाला था कि तभी यात्रियों में से एक ने अचानक एक जोरदार आवाज सुनी और धुएं की गंध महसूस की। 

प्रांत के जन संपर्क विभाग ने बताया कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि लोग लाइफ जैकेट पहनकर जहाज के केबिन से तेजी से बाहर निकल रहे हैं। जहाज पर काला धुआं फैलते हुए देखा जा सकता है। बाद में जहाज से आग की लपटों को निकलते हुए देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। आग जहाज के इंजन में लगी थी। इसके कारण की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police पर महिला पत्रकारों से मारपीट का आरोप, Press Club of India ने जांच की मांग की

BJP ने GDP आंकड़ों पर Congress के सवालों को दिमागी नक्सल सोच बताया

Punjab Government केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर Pay और DA देने को तैयार

बाढ़ प्रभावित Nepal के लिए India ने भेजी 21 टन से अधिक राहत सामग्री