लद्दाख में रहने वाले लोग भी हुए चीन की चाल से परेशान, कभी ब्रिज ब्रिज का निर्माण तो कभी लगा रहा 5G टॉवर

By अभिनय आकाश | Jul 16, 2022

दो साल से भी ज्यादा वक्त से भारत और चीन के बीच जारी लद्दाख बॉर्डर पर तनातनी के बीच अब भारत की डिफेंस फोर्सज को चीन की ओर से एक ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके समाधान के लिए भारत की तरफ से बड़ा कदम उठाया जा सकता है। दरअसल, ये समस्या है चीन का 5जी नेटवर्क जिसने भारत की फौजों के कम्युनिकेशन में भारी दिक्कत पैदा कर दी है। समाचार पत्र न्यू इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक लद्दाख में भारत और चीन की सीमा यानि एलएसी के करीब अपने इलाकों में चीन ने 5जी नेटवर्क का विस्तार कर दिया है। जिसकी वजह से भारतीय सेना के कम्युनिकेशन में भारी दिक्कत पैदा हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: चीन की आर्थिक वृद्धि में 0.4 प्रतिशत की गिरावट, 5.5% विकास लक्ष्य रहा विफल

17 जुलाई को होगी 16वें दौर की वार्ता 

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर मौजूद गतिरोध को दूर करने के लिए भारत और चीन के बीच 16नें दौर की सैन्य वार्ता 17 जुलाई को होगी। भारत पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले सभी स्थानों से सैनिकों की शीघ्र वापसी पर जोर दे रहा है और उसका स्पष्ट रूप से कहना है कि समग्र द्विपक्षी संबंधों में प्रगति के लिए सीमा पर शांति व स्थिरता पूर्व शर्त है। 16वें दौर की वार्ता 17 जुलाई को भारतीय क्षेत्र में चुशुल-मोल्डो बैठक स्थल पर होगीा 

प्रमुख खबरें

दीमापुर में बेकाबू वाहन की टक्कर से दो किशोरों की मौत, पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ा

भारत-उज्बेकिस्तान रणनीतिक साझेदारी और नेपाल बाढ़ समेत देश-दुनिया के बड़े समाचार

उर्वरक खरीद को भूमि रिकॉर्ड से जोड़ेगी सरकार, IFMS डिजिटल निगरानी प्रणाली का दायरा बढ़ाया

दिल्ली लक्ष्मी योजना: आरडी की परिपक्वता अवधि 31 जुलाई 2029 तय, दो साल बाद होगी समीक्षा