बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलन: भारत बंद पर सपा प्रमुख अखिलेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2024

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का समर्थन किया और कहा कि ऐसे जन आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।

उन्होंने इसी संदेश में कहा, ‘‘ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी।

सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।’’

गौरतलब है कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के पिछले एक अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।

प्रमुख खबरें

गुरुग्राम में एप्पल कस्टमर केयर बनकर अमेरिकी नागरिकों को ठगने वाले 11 गिरफ्तार

कर्नल सोफिया कुरैशी टिप्पणी विवाद: कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

गोवा विधानसभा में स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा से जुड़ा संशोधन विधेयक पारित, अब दोषी की जगह आरोपी शब्द लागू

EdTech Crisis: Unacademy का $3.44 Billion से $20.6 Million तक का सफर, upGrad Acquisition ने सबको चौंकाया