संप्रदायवाद, जातिवाद की चुनौतियों से लोगों को निपटना होगा: मुख्यमंत्री विजयन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2021

तिरूवनंतपुरम| केरल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने रविवार को कहा कि संप्रदायवाद और जातिवाद की चुनौतियों से लोगों को निपटना होगा।

केरल दिवस की पूर्व संध्या पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘संप्रदायवाद और जातिवाद की चुनौतियों से निपटना तथा भाईचारे और लोकतांत्रिक मूल्यों को बरकरार रखना हम पर निर्भर करता है।’’

इसे भी पढ़ें: सबरीमाला तीर्थयात्रा की व्यवस्था समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी : मंत्री

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में अपने बयान में यह भी कहा कि एक नवंबर 1956 को एक नये राज्य के रूप में केरल के अस्तित्व में आने के बाद राज्य शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन एवं कल्याण सहित बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम रहा है।

प्रमुख खबरें

एससी एग्रोटेक के AgriBridge प्लेटफॉर्म को अमेरिकी फर्म WCG से मिला 60 करोड़ का प्रस्ताव

Assam के कछार में विदेशी नागरिक न्यायाधिकरण ने व्यक्ति को स्ट्रीमलाइन फॉरेनर माना, परिवार भारतीय

GeM पोर्टल पर विक्रेताओं की साठगांठ की जांच रिपोर्ट साझा करे सरकार: CIC

धीमी ओवर गति: New Zealand के खिलाफ पांचवें ODI में Team India पर 35 प्रतिशत मैच फीस जुर्माना