तेजस्वी ने विपक्षी दलों को एकजुट होने की दी नसीहत तो गिरिराज बोले- लोग अब काम खोजते हैं, एकजुटता नहीं

By अनुराग गुप्ता | Jul 10, 2021

पटना। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विपक्षी दलों को एकजुट आने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अपने मतभेदों को भूलकर एकजुट आना चाहिए वरना इतिहास उन्हें ऐसा न करने के लिए माफ नहीं करने वाला है। तेजस्वी ने यह बयान दिया ही था कि इसपर सत्ताधारी पार्टी में शामिल दल भाजपा की टिप्पणी आ गई। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के खिलाफ सभी दलों को एकजुट होना चाहिए। राजद नेता ने कहा कि भविष्य में कांग्रेस को विपक्षी दलों के गठबंधन का आधार बनना पड़ेगा। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है और भाजपा के खिलाफ सीधे 200 सीटों पर चुनाव लड़ती है। 

इसे भी पढ़ें: RJD के स्थापना दिवस पर तेज प्रताप ने इशारों-इशारों में बयां किया दर्द, कहा- मुझे देर क्या हुई तेजस्वी ने बाजी मार ली 

वहीं, राजद नेता ने राजनीति के दिग्गजों से एकजुट आकर यात्राएं करने की नसीहत भी दी। उन्होंने कहा कि शरद पवार, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव जैसे नेता मौजूद स्थितियों को लेकर हमेशा ही चितिंत रहते हैं। ऐसे में उन लोगों को एक गठबंधन बनाने के बारे में विचार करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद

UP FSDA ने 5 जिलों के 7 फूड आउटलेट्स के लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की

देश के 23 IIT में 5 साल में 45 छात्रों ने की आत्महत्या, 62 फीसदी से अधिक आरक्षित वर्ग से

बिना पर्ची Antibiotics और दर्द निवारक दवाएं न बेचें, CDSCO ने जारी किया कड़ा निर्देश