विकास की नयी गाथा लिखेगी अमेठी की जनता: योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2019

अमेठी (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि अमेठी की जनता वंशवाद का सूरज अस्त करने के लिए स्मृति ईरानी को चुनेगी और विकास की नयी गाथा लिखेगी। मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट कर कहा,  मुझे विश्वास है कि अमेठी की जनता रोशनी बिखेरने, अमेठी पर छाया अंधेरा मिटाने और वंशवाद का सूरज अस्त करने के लिए स्मृति ईरानी को चुनकर नई विकास गाथा लिखेगी। उल्लेखनीय है कि अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी आज अपना नामांकन पत्र दाखिल कर रही हैं। इससे पहले योगी के साथ वह रोडशो भी करेंगी। स्मृति ने नामांकन पत्र भरने से पहले अपने पति जुबिन ईरानी के साथ पूजा-पाठ की और भगवान का आशीर्वाद लिया। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, कश्मीर मसले को खत्म करेंगे मोदी

योगी ने एक अन्य ट्वीट में मतदाताओं से अपील करते हुए कहा, लोकतंत्र के महाकुंभ का आज शुभारंभ है। जैसे आपने सांस्कृतिक महाकुंभ में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, वैसे ही इस महाकुंभ में भी जरूर डुबकी लगाएं और एक नए भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदाताओं से कहा,  मेरी अपील है अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। पहले मतदान, फिर जलपान। 

प्रमुख खबरें

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच

Smoking और Pollution से डैमेज हुए Lungs क्या खुद ठीक हो सकते हैं, समझें रिकवरी प्रक्रिया

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?