देश के लोग सरकार को अंग्रेजों की तरह भगा देंगे, महावीर फोगाट ने पहलवानों के मुद्दे पर पर केंद्र को चेताया

By अभिनय आकाश | Jun 01, 2023

पूर्व पहलवान और द्रोणाचार्य अवार्ड विनर महावीर फोगट ने महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ चल रहे विरोध के बीच कहा कि देश के लोग वर्तमान सरकार को बाहर निकाल देंगे जैसे कि अंग्रेजों ने किया था। बेटियों की हालत देखी नहीं जा सकती। महावीर फोगट ने कहा कि देश के लोग सरकार को अंग्रेजों की तरह भगा देंगे। वह हरियाणा में अपने गांव बलाली में बोल रहे थे।

इसे भी पढ़ें: Indian wrestlers के साथ हुआ बर्ताव बहुत परेशान करने वाला: आईओसी

फोगट बहनों की वजह से चर्चित बलाली में ग्रामीणों ने पंचायत कर महिला पहलवानों को न्याय दिलाने का फैसला किया है। मैंने सब कुछ दांव पर लगाकर अपनी बेटियों को मेडल के लायक बनाया। आज उनकी हालत देखी नहीं जा सकती। अफसोस की बात है कि खिलाड़ियों को अपने पदक गंगा में फेंकने का फैसला लेना पड़ा। किसान नेताओं ने उनकी भावनाओं को समझा और अब पूरा देश इस कदर एकजुट होगा कि सरकार को झुकना ही पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Lovlina Borgohain ने Asian Games में जीता स्वर्ण, फाइनल में चीन की बाओ को 5-0 से हराया

Prem Keetanu Movie Review: वीर पहाड़िया-आफिया सैयद की रोमांटिक केमिस्ट्री ने जीता दिल

Sujit Kalkal ने एशियाई खेलों में ओलंपिक चैंपियन को हराकर 65 किग्रा कुश्ती के फाइनल में बनाई जगह

Shimla के धार गांव में भीषण आग, पांच मकान जलकर राख