अरविंद केजरीवाल से दिल्ली की जनता ने पूछा, आपका मफलर कहां है? मिला ये जवाब

By अभिनय आकाश | Nov 30, 2022

नीली कमीज, ढीला-ढाला पैंट और पैरों में चप्पल के साथ गले में मफलर ये दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का सिग्नेचर स्टाइल रहा है। लेकिन मंगलवार यानी 30 नवंबर के दिन जब केजरीवाल चिराग दिल्ली की गलियों से गुजर रहे थे तो एक महिला ने उनसे पूछ दिया- सर, आपने मफलर नहीं पहनना? जिसके जवाब में हंसते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी इतनी ठंड नहीं है। बाद में दिल्ली सीएम ने महिला के साथ एक सेल्फी क्लिक की।

इसे भी पढ़ें: गुजरात विधानसभा चुनावों में अमित शाह ने कहा आम आदमी पार्टी से कोई चुनौती नही, ‘आप’ शायद खाता भी नहीं खोल पाएगी

संक्षिप्त बातचीत के बाद, केजरीवाल बाद में गांव के केंद्र बिंदु प्रजापति चौक गए और एक कप चाय पर लोगों से बात की। राज्य चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को एक ही चरण में होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी। अरविंद केजरीवाल पहले ही 10 गारंटियों की घोषणा कर चुके हैं, अगर उनकी पार्टी एमसीडी चुनावों में सत्ता में आती है, जिसमें शहर में तीन लैंडफिल साइटों को साफ करना, नगर निकाय में भ्रष्टाचार को खत्म करना और अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

Indian Sports में बड़ा विवाद: कोच पर नशे में Harassment का आरोप, Paralympic Champion Sumit Antil ने खोले राज

IPL में BCCI का हंटर, Rajasthan Royals मैनेजर पर नियम तोड़ने पर लगा भारी जुर्माना

क्या Hyrox जैसे महंगे Events एक Fitness Scam हैं? हजारों की फीस पर यूजर्स ने उठाए सवाल

तेल, गैस...भारत का दिल देखो, मुसीबत में एक नहीं अनेक देशों को कर रहा मदद