Gorakhpur की जनता सरकार के कामकाज से खुश, युवाओं ने रोजगार के अवसर बढ़ाने की माँग की

By Prabhasakshi News Desk | May 27, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां गोरखपुर लोकसभा सीट पर हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों से बात की।

इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में देश में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। मतदाताओं ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को लेकर भी मोदी और योगी सरकार की तारीफ की। उनके अनुसार, इस चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का कोई विकल्प उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार युवा, महिला और पिछड़ों समेत सभी लोगों को लेकर आगे बढ़ती है। तो वहीं, युवाओं ने स्थानीय सांसद और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि किशन की तारीफ करते हुए नई सरकार से अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की माँग की है।

प्रमुख खबरें

Revanth Reddy ने Kodangal में औद्योगिक परियोजनाओं की रखी नींव, रोजगार बढ़ाने का दावा

West Bengal में नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 378 लोग गिरफ्तार

West Bengal: सरकारी परियोजनाओं के सूचना बोर्ड अब Bengali और Nepali भाषा में लगेंगे

JNU के हॉस्टल में छात्र पर धारदार हथियार से हमला, AIIMS में इलाज के दौरान गंवाई आंख