पीएम मोदी ने गुजरात के मोढेरा को 24 घंटे बिजली आपूर्ति वाला गांव घोषित किया, कहा- जनता ने मेरी जाति को देखे बिना मुझे चुनाव जिताए हैं

By रेनू तिवारी | Oct 09, 2022

मोढेरा (गुजरात)।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने  गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित मोढेरा को सातों दिन 24 घंटे सौर ऊर्जा आपूर्ति वाला गांव घोषित किया। इसके बाद यहां आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मोढेरा को सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता था और अब इसे सौर ऊर्जा आपूर्ति के लिए भी जाना जाएगा। यहां जारी सरकारी विज्ञप्ति के मुताबिक मोढेरा देश का पहला गांव है जहां पर 24 घंटे सौर ऊर्जा की आपूर्ति हो रही है और यह बिजली यहां के 1300 आवासों और सरकारी कार्यालयों पर लगे सोलर पैनल से उत्पादित हो रही है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं।

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्रियों से कहा, पूर्वोत्तर राज्यों का वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित कीजिए

प्रधानमंत्री बनने से पहले मोदी 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। यह चुनाव बेहद अहम हैं क्योंकि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य में सत्ता बरकरार रखना चाहती है, जबकि कांग्रेस राज्य में पिछले 27 साल से सत्ता से बाहर रहने के चलते विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की उम्मीद लगाए है। अपने गुजरात दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 14,600 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

प्रमुख खबरें

BJP ने Sukanta Majumdar को कोलकाता निगम चुनाव का प्रभारी बनाया, हावड़ा में Rahul Sinha को कमान

Hathras Case: Allahabad High Court ने पीड़िता के परिवार को 3 माह में पुनर्वास देने का आदेश दिया

MNS की Mumbai में दो टूक, मराठी न बोलने वाले ऑटो चालक छोड़ें महाराष्ट्र

Ayodhya Ram Mandir में चढ़ावे की चोरी पर संतों का रोष, Champat Rai के खिलाफ किया प्रदर्शन