Hemant Soren के साथ अन्याय के लिए BJP को मुंहतोड़ जवाब देगी झारखंड की जनता : Tejashwi Yadav

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

रांची । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुं‍हतोड़ जवाब देगी। विपक्षी गठबंधन इंडिया की उलगुलान न्याय रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है। 


उन्होंने कहा, झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, 400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है। 


तेजस्वी यादव के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के रैली को संबोधित करने की उम्मीद है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैली के लिए रांची पहुंचे हैं। प्रभात तारा मैदान में होने वाली रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे।

प्रमुख खबरें

RCB vs CSK IPL 2024: आरसीबी ने चेन्नई सुपर किंग्स का सपना तोड़ा, बेंगलुरु ने 9वीं बार प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav