केरल के लोग विभाजनकारी ताकतों को हराएं और अधिनायकावादी नेताओं को खारिज करें: सोनिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को केरल के लोगों से राज्य विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को पक्ष में वोट करने की अपील की और साथ ही आह्वान किया कि वे ‘समाज को बांट रही ताकतों को पराजित करें और अधिनायकवादी नेताओं को खारिज करें।’ केरल में सभी 140 विधानसभा सीटों के लिए मंगलवार को मतदान होगा। मुख्य मुकाबला और यूडीएफ और सत्तारूढ़ एलडीएफ के बीच माना जा रहा है। सोनिया ने एक बयान में कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि छह अप्रैल को आप लोग उन ताकतों को खारिज करेंगे जो हमारे समाज का ध्रुवीकरण करने और बांटने के अलावा कुछ नहीं जानतीं। मुझे भरोसा है कि आप अधिनायकवादी और तानाशाही नेतृत्व को खारिज करेंगे और एक बार फिर से कांग्रेस एवं यूडीएफ में विश्वास व्यक्त करेंगे।’’ उन्होंने केरल की जनता का आह्वान किया, ‘‘केरल में यूडीएफ को वोट देकर आप कांग्रेस को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत बनाएंगे। कांग्रेस ही उन विभाजनकारी ताकतों का मुकाबला कर सकती है जो भारत को नष्ट कर रही हैं।’’ कांग्रेस अध्यक्ष लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर यूडीएफ चुनाव जीतता है तो केरल में ‘न्याय’ योजना लागू कह जाएगी जिसके तहत हर गरीब परिवार को प्रति आय निश्चित राशि दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यूडीएफ को वोट देने से केरल एक बार फिर विकास के रास्ते पर लौटेगा और अपनी अनोखी प्राकृतिक धरोहर को संजोकर रखेगा तथा ऐसा विकास होगा जो भूस्खलन और बाढ़ जैसी आपदाओं को निमंत्रण नहीं देगा।

प्रमुख खबरें

Ramayana Part 1 Day 1 Box Office Collection | भारत और दुनियाभर में Ranbir Kapoor-Yash की फिल्म ने रचा इतिहास, यहां देखें कमाई के आंकड़े

Delhi Police का बड़ा फैसला: ड्यूटी पर घायल 250 कर्मियों को ₹25000 तक की वित्तीय मदद

UP में 2017 से पहले भर्तियों में चलता था सैफई सिंडिकेट, Yogi Adityanath ने साधा निशाना

Supreme Court ने Delhi NCR प्रदूषण पर जताई चिंता, वाहनों के धुएं को बताया बड़ा कारण