Lucknow की जनता Modi के साथ, Rajnath Singh की बड़ी जीत का BJP कार्यकर्ताओं ने किया दावा

By Prabhasakshi News Desk | May 12, 2024

चुनाव यात्रा के दौरान प्रभासाक्षी की टीम उत्तर प्रदेश पहुंची। जहां लखनऊ में हमारे एडिटर नीरज कुमार दुबे ने भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से बात की और उनके प्रमुख मुद्दों को समझने की कोशिश भी की।


महिलाओं ने कहा कि लखनऊ लोकसभा क्षेत्र से राजनाथ सिंह लगभग ढाई लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने मोदी सरकार के 10 साल के कामकाज पर भी संतुष्टि जताते हुए कहा कि उनकी बेटियों,माताओं और बहनों को सम्मान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से ही मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि उनके पास किचन, रोशन, शौचालय, आवास और बैंक खाता सबकुछ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से ही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था भी प्रधानमंत्री ने ही की है। 


महिलाओं ने कहा कि इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टक्कर में राहुल, प्रियंका जैसे कोई भी दूसरे नेता नहीं है। उन्होंने केजरीवाल पर भ्रष्टाचारी होने का अभी आरोप लगाया है। राम मंदिर का मुद्दा उठाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें मंदिर निर्माण से बहुत खुशी है। 500 साल बाद रामलला ने अपना जन्मोत्सव अपने घर में मनाया है और यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संभव हो पाया है। महिला सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि अब राज्य की महिलाएं रात में स्वतंत्र रूप से घर से बाहर निकल सकती हैं। क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था में कई बड़े सुधार किए हैं। महिलाओं ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World cup: Sanju Samson की 97 रनों की पारी ने पलटा मैच, Team India ने West Indies को हराकर Semi-Final में मारी एंट्री

Delhi Traffic Advisory: T20 मैच के कारण ITO, BSZ मार्ग पर भारी प्रतिबंध, घर से सोच-समझकर निकलें

Sahibzada Farhan का तूफानी शतक भी गया बेकार, जीत के बाद भी T20 World Cup से बाहर हुआ Pakistan

Trump का बड़ा दावा: US-Israel के Joint Operation में Iran के 48 नेता ढेर, अब बातचीत को तैयार तेहरान