वैक्सीनेशन के मेगा ड्राइव में मेरठ के लोगों में दिखा गजब का उत्साह, खूब लगी वैक्सीन

By राजीव शर्मा | Aug 04, 2021

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमण की अनुमानित तीसरी लहर से बचाव व टीकाकरण अभियान को गति प्रदान करने के लिए मंगलवार को चले मेगा टीकाकरण कार्यक्रम में लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 60 हजार लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का लक्ष्य रखा। स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को 66,800 कोविशिल्ड की डोज प्राप्त हुईं। 3 अगस्त के लिए टीकाकरण के लिए यह डोज भेजी गईं थीं। इसके साथ ही टीकाकरण विभाग ने जनपद में बची हुई वैक्सीन को भी लाभार्थियों के टीकाकरण हेतु सौंपने का निर्णय लिया। 

इसे भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए 12 ऑक्सीजन प्लांट और 4000 कोविड बेड तैयार 

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. प्रवीण कुमार गौतम ने टीकाकरण स्थलों को लेकर बताया कि जनपद के राजकीय मेडिकल कालेज, पुरुष व महिला जिला अस्पताल, सभी सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र), पीएचसी के अलावा शहरी क्षेत्र के सभी 26 हेल्थ पोस्ट व वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण केंद्र बनाया गया।बीच शहर में बने टीकाकरण केंद्रों की अपेक्षा आसपास के केंद्रों पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।

प्रमुख खबरें

तमिलनाडु में CPI और CPM ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, मुकाबला हुआ पांच कोणीय

Manchester United छोड़ना चाहते हैं युवा फुटबॉलर JJ Gabriel, Barcelona की नजर

BRICS Summit से गया शांति का संदेश, Mirwaiz Umar Farooq बोले- कूटनीति से ही थमेगा टकराव

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों ने किए दस्तखत, Amit Shah बोले- 10वां जल विवाद सुलझा