दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं पाकिस्तान के लोग : योगी आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 20, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच का फर्क पूरी दुनिया देख रही है और भारत जहां 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है, वहीं पाकिस्तान के लोग दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर स्थित महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित जनसभा में भारत और पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा, भारत के स्वतंत्र होने से एक दिन पूर्व पाकिस्तान बन गया था, मगर आज भारत और पाकिस्तान के बीच का फर्क पूरी दुनिया देख रही है। उन्होंने कहा, आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज का भारत 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन देता है, वहीं पाकिस्तान में एक किलो आटे के लिए छीनाझपटी होती है। भारत में खुशहाली व समृद्धि है तो पाकिस्तान में लोग दो वक्त की रोटी के लिए तरस रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश को यह नई दृष्टि मिली है। आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी ने देश को सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का मॉडल दिया है जबकि कांग्रेस की सरकार में ‘भ्रष्टाचार का मॉडल’ था। उन्होंने किसी का नाम लिए बगैर कहा, कांग्रेस के एक प्रधानमंत्री ने खुद माना था कि 100 रुपये में से 15 रुपये ही धरातल पर पहुंचते थे। बाकी के 85 रुपये दलाल खा जाते थे। आज योजनाओं का पूरा पैसा सीधे जनता के बैंक खातों में पहुंचता है। बीच में एक रुपये खाने की हिम्मत कोई नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को 2024 के लोकसभा चुनाव में जाति, मत, मजहब, संप्रदाय से ऊपर उठकर उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों को भारी बहुमत से भाजपा को जीतने का संकल्प दिलाया।

प्रमुख खबरें

Maharashtra Politics | महाराष्ट्र की राजनीति में फिर बड़ा भूचाल! शिवसेना (UBT) के 6 सांसद शिंदे गुट में हो सकते हैं शामिल, उद्धव ठाकरे ने बुलाई आपात बैठक

Pahalgam Terror Attack | NIA की चार्जशीट में खुलासा- घाटी में ड्रोन से भेजे गए थे हथियार, इंटेलिजेंस नेटवर्क पर उठे सवाल

US-Iran Peace Talks | Donald Trump की धमकी से कूटनीतिक भूचाल: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अधर में अटकी! ईरानी प्रतिनिधिमंडल का वॉकआउट

FIFA World Cup 2026 | बेल्जियम और ईरान का मैच गोलरहित ड्रॉ, बेल्जियम के लिए नॉकआउट की राह हुई मुश्किल