पाकिस्तान के लोग राहुल और प्रियंका को मानते हैं अपना रोल मॉडल: आनंद स्वरूप शुक्ला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 04, 2019

बलिया। राज्य के ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने कांग्रेस की विचारधारा को देश कमजोर करने वाली और पाकिस्तान परस्त करार देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को पाकिस्तान के लोग अपना  रोल मॉडल  मानते हैं। शुक्ला ने बलिया जिले के राजा गाँव खरौनी में रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्त पार्टी है। उसकी विचारधारा देश को कमजोर करने वाली है। कांग्रेस ‘टुकड़े टुकड़े गैंग’ के साथ खड़ी रहती है तथा कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके भाई राहुल गांधी को पाकिस्तान के लोग रोल मॉडल मानते हैं और पाकिस्तान में उनके पोस्टर लगते हैं।

इसे भी पढ़ें: राहुल का मोदी सरकार पर तंज, बोले- ‘मेक इन इंडिया’ अब ‘बाय फ्राम चाइना’ हो गया

शुक्ला ने प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि वाड्रा ने गरीबों की जमीन पर कब्जा किया है। प्रियंका को भ्रष्टाचार के मामलों पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। वह अपनी मां कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाई राहुल के बारे में बोलें जो नेशनल हेराल्ड मामले में इस वक्त जमानत पर हैं। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश भविष्य के अजित सिंह (पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे और रालोद प्रमुख) हैं और वह देश तथा उत्तर प्रदेश की राजनीति में अप्रासंगिक हो गये हैं।

प्रमुख खबरें

Skin Care Tips: स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है Vitamin C सीरम, जानिए इस्तेमाल का तरीका

Astrology Upay: महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा होती हैं चूड़ियां, खरीदने व पहनने से पहलें जरूर जान लें ये नियम

Laddu Gopal and Radha Rani: घर में हैं लड्डू गोपाल तो राधा रानी को विराजमान करने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

Health Tips: बच्चों में दिख रहे ये लक्षण तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है ल्यूकेमिया का संकेत