पंजाब की जनता पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखकर कर करें मतदान--गजेंद्र सिंह शेखावत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2022

पठानकोट  फ्रेंड्स आफ बीजेपी पठानकोट की ओर से  बैठक आयोजित की गई जिसमें  मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री व पंजाब में भाजपा के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत, जबकि विशेष अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व विधानसभा हलका पठानकोट से भाजपा के उम्मीदवार अश्वनी शर्मा उपस्थित हुए। 

गजेंद्र सिंह शेखावत ने आम आदमी पार्टी  पर हमला करते हुए कहा कि आप लोगों के साथ झूठे और खोखले वादे कर पंजाब के लोगों को गुमराह कर रही है। दिल्ली के कई हिस्सों में आज भी फ्री- पानी बिजली देने वाली सरकार कई क्षेत्रों में लोगों को बाल्टी भर पानी मुहैया नहीं करवा पा रही। उन्होंने वोट की अपील करते हुए कहा कि पंजाब की जनता पंजाब के भविष्य के नाम पर मतदान करे क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को नई दिशा दे सकती है।

 

इसे भी पढ़ें: दामन थिंद बाजवा के निर्दलीय चुनाव लड़ने से कांग्रेस की मुसीबतें बढ़ेगी

 

उन्होंने आतंकवाद और बीते महीनों पंजाब में हो रही बम ब्लास्ट आदि घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही पंजाब सुरक्षित रह सकता है। इससे पूर्व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं विस हलका पठानकोट से भाजपा के उम्मीदवार अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में लगातार सत्ता का परिवर्तन हुआ है, पंजाब में चेहरे बदले हैं, पार्टियां बदली हैं, लेकिन, व्यवस्था नहीं बदली। उन्होंने कहा कि जब तक व्यवस्था नहीं बदलती तब तक पंजाब नहीं बदल सकता। केंद्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार आने से व्यवस्था में परिवर्तन हुआ है। इससे देश में बदलाव हुआ है और देश की नुहार भी बदली है। पंजाब में भी सत्ता परिवर्तन के साथ व्यवस्था परिवर्तन होना चाहिए तभी पंजाब में भ्रष्टाचार समाप्त होगा। रोजगार का सृजन होगा और छोटे व्यापारी और इंडस्ट्री तभी आगे बढ़ेंगे।

 

इस मौके पर भाजपा के जिला प्रधान विजय शर्मा, पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा, भाजपा नेता डॉक्टर समरेंद्र शर्मा, एडवोकेट कुलभूषण मन्हास, एडवोकेट राजदीप सिंह और भारी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi