शाहीन बाग के लोगों के लिए मानवता से बड़ा धरना? कोरोना पॉजिटिव केस के बाद भी जनता कर्फ्यू के बीच प्रदर्शन

By अभिनय आकाश | Mar 22, 2020

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट ले लिया है। अब तक 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इटली, स्पेन, फ्रांस और श्रीलंका के अलावा कई अमेरिकी राज्यों में पूरी तरह लॉक डाउन है। 35 देशों में करीब 90 करोड़ लोग अपने घरों में कैद हैं। भारत में आज पीएम मोदी के आह्वान पर जनता कर्फ्यू बुलाया गया है। जिसका असर अभी तक देखने को मिल रहा है।

मायानगरी मुंबई समेत झारखंड, कोलकाता, दिल्ली में सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और दुकान, बाजार भी बंद है। लेकिन दिल्ली के एक कोने में जनता कर्फ्यू और कोरोना से इतर एक प्रदर्शन अभी भी जारी है। वो इलाका है दिल्ली का शाहीन बाग। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगभग तीन महीने से विरोध प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों अभी भी सड़क पर डटें हैं। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को इंडिया इस्लामिक सेंटर में शाहीनबाग के प्रदर्शनकारियों के साथ मिलकर बैठक की थी और कोरोना वायरस के बढ़ते प्रसार को देखते हुए लोगों से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की थी।  इस बैठक में डीसीपी साउथ ईस्ट समेत दिल्ली पुलिस के कई सीनियर ऑफिसर भी मौजूद थे। 

इसे भी पढ़ें: अमानतुल्लाह खान को लगा झटका, राजस्व विभाग ने कहा- वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष नहीं रहे

जिसके बाद शाहीन बाग भी दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। खबरों के मुताबिक शाहीन बाग के एक गुट का कहना है कि वो कोरोना वायरस से लड़ने में पीएम मोदी की मुहिम का समर्थन करेंगे तो वहीं दूसरे गुट का कहना है कि कुछ भी हो जाए हम सड़क पर ही डटे रहेंगे। बहरहार, कोरोना के विश्व व्यापी खतरे को दरिकानर कर शाहीनबाग में प्रदर्शन अभी भी जारी है। वहीं प्रदर्शन से जुड़ा एक प्रदर्शनकारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जहांगीरपुरी निवासी इस शख्स की बहन इसी महीने सऊदी अरब से आई थी, जो संक्रमित पाई गई थी।


प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज