Assam में क्रिसमस पर लोगों ने मध्यरात्रि की प्रार्थना में हिस्सा लिया, उपहारों का आदान-प्रदान किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2022

गुवाहाटी। असम में रविवार को क्रिसमस का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की गयी। इस अवसर पर सभी धर्मों के लोगों ने अपने ईसाई मित्रों के साथ त्योहार मनाया और आधी रात के समय सामूहिक प्रार्थना सभाओं के लिए गिरजाघरों में भीड़ देखी गई। गिरजाघरों को विशेष रूप से सजाया गया था, जिसमें रोशनी और ईसा मसीह के जन्म को दर्शाने वाले दृश्य शामिल थे। राज्यपाल जगदीश मुखी और मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने इस अवसर पर लोगों को बधाई दी। ईसाई समुदाय के लोगों ने कैरल गाया और उपहारों का आदान-प्रदान किया।

प्रमुख खबरें

UP Congress में कुर्सी की लड़ाई जूते-चप्पल तक आई, Ajay Rai ने BJP में वापसी की टिकट कटाई!

Starlink उपग्रह स्टेशन में आग लगाने के पीछे रूसी खुफिया एजेंसियां, पोलैंड का दावा

Supreme Court में वकीलों ने पढ़ी संविधान की प्रस्तावना, EC विरोध पर पुलिस एक्शन पर जताया रोष

JNU Sexual Harassment केस में घिरे Congress MP, BJP ने President Murmu से की निलंबन की मांग