जीएसटी सुधारों से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक को बताएं जनप्रतिनिधि : आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2025

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में सुधारों से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक को बताएं।

इस अभियान का उद्देश्य जीएसटी में किए गए सुधारों को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाना और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों को इसे प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया, ताकि त्योहारी सीजन में व्यापारियों, दुकानदारों और आम जनता को इसका पूरा लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान का संचालन सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वयं मुख्यमंत्री इस अभियान में शामिल होंगे। इसके अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री भी लगातार सात दिन तक इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ सभी सांसद, मंत्री, विधायक, एमएलसी और पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में रोजाना 1-2 घंटे बाजारों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। जिलों में प्रभारी मंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद कर उन्हें अभियान से जोड़ेंगे, ताकि यह पहल हर स्तर पर प्रभावी हो सके।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुकानदारों को गुलाब का फूल भेंट कर धन्यवाद दें। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को बताएं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुसार जीएसटी में सुधारलागू किया है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा