Hamas और Israel के बीच युद्धविराम, Lebanon के सीमावर्ती इलाकों में वापस लौट रहे लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 26, 2023

कफर किला (लेबनान)। हमास और इजराइल के बीच चार दिवसीय युद्धविराम से दक्षिण लेबनान के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी शांति बहाल होने लगी है। युद्ध के चलते जो लोग गांव में अपने घर खाली करके चले गए थे वे अब वापस लौटने लगे हैं। बंद दुकानें फिर से खुल गई हैं और सड़कों पर वाहन भी नजर आ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, इजराइल-हमास के बीच युद्ध शुरू होने के बाद लेबनानी चरमपंथी समूह हिजबुल्ला और इजराइली बलों के बीच कई बार संघर्ष देखा गया, जिसके कारण सीमावर्ती इलाकों से लगभग 55,500 लेबनानी नागरिक अपने घर छोड़कर चले गए। इस संघर्ष के दौरान लेबनान में भी 100 से अधिक और इजराइल में 12 लोग मारे गए। लेबनान में कम से कम 12 आम नागरिकों को जान गंवानी पड़ी, जिनमें तीन पत्रकार थे।

इसे भी पढ़ें: China US Conflict: फिर बढ़ सकता है तनाव, साउथ चाइना सी में अमेरिकी जहाज देख भड़का चीन, दे दी चेतावनी

सबा ने कहा, ‘‘इस युद्ध के कारण हमने भी बहुत कुछ खोया है, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हम सुरक्षित हैं। अगर हालात ऐसे ही शांत रहे तो हम अब दोबारा अपना घर छोड़कर नहीं जाएंगे।’’ हालांकि, कई लोगों का कहना है कि शांति स्थापित होने की उम्मीद कम ही है। सीमा के पश्चिमी छोर पर गांव मारवहीन के निवासी एवं कैफे के संचालक खलील घनम शनिवार को वापस लौट आए, लेकिन वह यहां रुकने के लिए नहीं, बल्कि अपने कैफे का बचा हुआ सामान वापस लेने आए थे और फिर लौट गए। घनम ने कहा, ‘‘हम कहते हैं कि ईश्वर कुछ गलत नहीं होने देगा, लेकिन अब हालात बेहद कठिन हैं और जैसा कि मैं देख रहा हूं कि ऐसे ही हालात लंबे समय तक बने रहने वाले हैं।

प्रमुख खबरें

IPL के 20वें सीजन की तैयारी: BCCI ने 15 अक्टूबर को बुलाई सभी फ्रेंचाइजी और स्टेकहोल्डर्स की बैठक

Asian Champions Trophy 2026 से हटा Pakistan, 1 नवंबर को Malaysia से भिड़ेगा India

10 October को खुला था Vidyasagar Setu, जानिए इस तारीख से जुड़ा इतिहास

ICC पर America ने लगाए कड़े वित्तीय प्रतिबंध, अदालत को बताया राजनीतिक रूप से प्रेरित