Covishield Vaccine के दुष्प्रभाव पर लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए : Gujarat Congress

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

अहमदाबाद। विपक्षी दल कांग्रेस ने बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान टीके के दुष्प्रभाव को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया। कांग्रेस ने मांग की कि कोरोना वायरस रोधी कोविशील्ड टीके लेने के बाद दिल का दौरा या मिलते जुलते कारणों से जान गंवाने वालों के परिजनों को मुआवजा दिया जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि उस समय दुनिया के पास टीकों के दुष्प्रभावों का विश्लेषण करने का समय नहीं था, इसलिए डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि देशों को दुष्प्रभावों के आंकड़ों का रिकॉर्ड रखना चाहिए। अन्य देशों ने इस सलाह का पालन किया और रिकॉर्ड रखा।’’ गोहिल ने दावा किया, ‘‘लेकिन, हमारे देश में ऐसा कोई डेटा एकत्र नहीं किया गया।’’ प्रदेश भाजपा के चिकित्सक प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. धर्मेंद्र गज्जर ने गोहिल के दावों का खंडन किया। 

इसे भी पढ़ें: विपक्ष राम को कितना ही नकारे, आना उनके चरणों में ही पड़ेगा : अनुराग ठाकुर

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस मिथक फैला रही है। आईसीएमआर ने नवंबर 2023 में एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी और घोषणा की थी कि टीकों से खून का थक्का नहीं जमता है। एस्ट्राजेनेका ने भी कहा है कि खून के थक्के जमने की संभावना 0.004 प्रतिशत है, जो बहुत कम है। हर टीके के अपने दुष्प्रभाव होते हैं लेकिन, हम जोखिम बनाम लाभ अनुपात को भी ध्यान में रखते हैं।

प्रमुख खबरें

Supreme Court ने नाबालिग होने पर रद्द की 20 साल पुरानी Conviction

Delhi Voter List में नाम जुड़वाने के लिए 2.18 लाख से अधिक Form-6 जमा हुए

Muzaffarnagar में मेले के विवाद पर BNS धारा 105 के तहत 5 गिरफ्तार, नहर से शव बरामद

Sahibganj में CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने व्यक्ति को Digital Arrest कर ऐंठे 1.20 करोड़ रुपये