बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाने लगी जनता: शैलजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2019

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने बुधवार को कहा कि जनता ने बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सत्तारूढ़ भाजपा की चुप्पी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं और उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में भगवा दल को बाहर का रास्ता दिखाने का मन बना लिया है। शैलजा ने कहा कि भाजपा की, एमएल खट्टर नीत राज्य सरकार के ‘‘साफ और पारदर्शी प्रशासन’’ देने के दावे के विपरीत सचाई यह है कि यह प्रशासन कई घोटालों में घिर चुका है। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को झटका, अशोक तंवर ने हरियाणा में जजपा के समर्थन का किया ऐलान

शैलजा ने आरोप लगाया कि यह शासन भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा,‘‘किसी भी आम नागरिक से सरकारी दफ्तर जाने को कहिए, तब वह भ्रष्टाचार की सचाई आपको बताएगा।’’ भाजपा का दावा है कि 90 सीटों में से वह कम से कम 75 सीटें जीतेगी। इधर शैलजा ने भी उम्मीद जताई कि सरकार उनकी पार्टी ही बनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ एवं पारदर्शी प्रशासन के लिए खट्टर सरकार की तारीफ की थी जिसके बारे में पूछने पर शैलजा ने कहा ‘‘हरियाणा में जो कुछ हो रहा है उसके बारे में शायद प्रधानमंत्री को पता नहीं है या उन्होंने अपनी आंखें मूंद रखी हैं।’’

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी