लोग चाहते हैं कि मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनें, Ajit Pawar ने कहा- 400 सीट जीतने के लिए मिलकर काम करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2024

पुणे। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि देश की अधिकतर जनता चाहती है कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें और राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी घटक इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। यहां बारामती में एक किसान रैली को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि वहअपने ‘होम ग्राउंड’ से अपना अभियान (आगामी लोकसभा चुनाव के लिए) शुरू कर रहे हैं। अजित पवार बारामती से विधायक हैं। 

इसे भी पढ़ें: युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सबक सिखाया जाएगा, पुलिस भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक पर Yogi Adityanath ने की सख्त टिप्पणी

अजित पवार ने अपने समर्थकों से कहा कि वे ऐसे बयान न दें जिससे दरार पैदा हो या किसी वर्ग को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि सभी को मतभेद भुलाकर लोकसभा चुनाव के लिए अगले कुछ महीने एकजुट होकर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हम विकास के पथ पर आगे बढ़ना चाहते हैं। इसलिए हमें ऐसा सांसद चुनना चाहिए जिसकी सोच हमारे जैसी हो।’’ सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम